चाय बागान में पर्यटकों को मिले आधुनिक सुविधाएं, अपर मुख्य सचिव

ख़बर शेयर करें

भवाली। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव ग्राम्य, अध्यक्ष चाय विकास बोर्ड आनन्द वर्द्धन ने घोड़ाखाल चाय विकास बोर्ड फैक्ट्री कस निरीक्षण गया। फैक्ट्री प्रबंधक नवीन चन्द्र पाण्डे ने बोर्ड द्वारा उत्पादित की जा रही जैविक चाय की प्रोसेसिंग सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रबन्धक को फैक्टी में चाय की गुणवत्ता को बनाए रखने को कहा गया। साथ ही आकर्षित पैकिंग करने के साथ पर्यटन क्षेत्र में उभर रहे चाय बागान परिसर में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु बागान परिसर में और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, प्रबंधक चाय बागान नवीन चन्द्र पाण्डे, आन सिंह मेहरा, कमलेश पाटनी, लालमणी आर्य आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page