शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष बने मनोज कुमार

ख़बर शेयर करें

भवाली। गोविंद बल्लभ पंत इण्टर कालेज भवाली के सभागार में वर्ष 2025-26 की अभिभावक शिक्षक संघ की आम सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता पीटीए अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन पीटीए सचिव देवेश चन्द्र पनेरू ने किया। पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण के०सी० लोहनी द्वारा बताया गया। आम सभा में अभिभावक और शिक्षकों के बीच सीधे संवाद के लिए खुला मंच प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रगति के लिए अभिभावकों ने अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य सीमा बर्गली ने विगत वर्ष के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया, तथा विगत वर्ष की उपलब्धियों को बताया। प्रबंधक हिमानी पांडे ने विद्यालय की उन्नति व छात्रों के उन्नति पर अपने विचार रखें। जिसमें सत्र 2025-26 के लिए सर्वसम्मति से पीटीए मनोज कुमार को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी तत्परता से निभायेंगे। वही पदेन उपाध्यक्ष प्रधानाचार्या सीमा बर्गली उपसचिव सूरज गोदियाल, कोषाध्यक्ष ममता खनेड़ा, विमला रावत, गिरीश चन्द्र उप्रेती, सुशीला संघ के सदस्य चुने गए। अध्यापक वर्ग से ललित चन्द्र लोहनी, मीनाक्षी जोशी को सदस्य चुना।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page