भीमताल में बूथ संख्या 133 पर सुनी गई ‘मन की बात’, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

ख़बर शेयर करें

बूथ संख्या 133 पर सुनी गई ‘मन की बात’, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण
भीमताल। भारतीय जनता पार्टी के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भीमताल विधानसभा के बूथ संख्या 133 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के बाद ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सह-संयोजक एवं प्रभारी श्याम ढेक, जिला संयोजक एवं दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा तथा जिला पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सक्रिय रूप से भागीदारी करनी चाहिए।
कार्यक्रम में माइंड पावर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ऑपरेशंस के. डी. सर, शिवांशु जोशी, आकाश मेहरा, उज्ज्वल, मीनाक्षी भगत जोशी, नीमा नेगी, पूनम लता, जया बोरा, गीता जीना, मनीषा सुयाल, सीमा बोरा, भावना पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page