जम्मू कश्मीर के पुंछ में सिपाही की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ख़बर शेयर करें

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में तैनात सेना के सिपाही की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना है। आधिकारिक सैन्य सूत्रों ने मामले की पुष्टि नहीं की है।

इधर परिजनों को भी सिर्फ गोली लगने की सूचना मिली है। सिपाही चार साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। मूल रूप से द्वाराहाट के कफड़ा गांव निवासी स्व. पूरन सिंह बष्टि के 23 वर्षीय बेटे मनीष बिष्ट सेना में थे। शनिवार को ही परिवार को उनकी संदिग्ध परस्थितिथियों में गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली थी । हालांकि पूरे प्रकरण की जांच में जम्मू कश्मीर की पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

डेढ़ महीने पहले लौटे थे मनीष सिपाही मनीष बेहरूटे बालाकोट मेंढर में तैनात थे। डेढ़ महीने पहले ही मनीष एक महीने की छुट्टी काटकर गए थे और वह प्रसन्न थे। उन्होंने बताया कि मनीष ने यहीं से पढ़ाई की। कोरोनाकाल के दौरान वह कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। बेटे को गोली लगने की सूचना के बाद मां हेमा देवी बेसुध हो गई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page