पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। यहां परिजनों की घर मे नही होने पर घर में घुसे दूसरे संप्रदाय के युवक ने किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो में केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक नगर निवासी दंपत्ति नवरात्रि के सामान की खरीदारी को दिल्ली गए थे। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में युवक फिरोज खान तड़के 4 बजे घर में घुस गया और 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा आरोपी युवक का परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है और वह कभी भी उनके साथ अप्रिय घटना कर सकते हैं। इधर, तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो में केस दर्ज कर आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई है। वही पीड़िता के परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात कही है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 भी लगाई है।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page