भवाली में वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष बने लाल साह

ख़बर शेयर करें

भवाली, संवाददाता। नगर के रानीखेत रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में रविवार को वाल्मीकि सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छोटे लाल मुखिया ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में लाल साह को अध्यक्ष, गणेश कुमार को उपाध्यक्ष, धरेंद्र कुमार ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष तथा रोहित कुमार को सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में संरक्षक सतीश सरपंच, वीरेंद्र प्रधान, उप सरपंच राम प्रसाद, संजय कुमार चौधरी, राजू कुमार, हेड राजेश, पंकज अद्वेती, राजा राम, जयवीर, निशांत, जगमोहन, कामली, संजय, मोहित कुमार कामली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज की एकता और संगठन को सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  'भवाली में मन की बात' के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page