भवाली। मिसेज उत्तराखंड बनने के बाद जयश्री पाण्डे ने कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 14 अगस्त को आयोजित फिनाले में उन्होंने मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीता। कहा कि वह आनंद विहार हल्द्वानी मुखानी में रहती है। वर्तमान में सोनीपत मेडिकल कॉलेज में शिक्षिका है। कहा कि जुलाई में ऑडिशन हुआ था। 11 से 13 अगस्त तक दिल्ली में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कहा इस सफलता के पिछे उनके पति महेश पाण्डे ने हमेशा सहयोग किया। कहा बच्चों को पढ़ाने के साथ समाज मे महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी। कहा कि विजराना ग्लोबल मैनेजिंग विनीता श्रीवास्तव की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें देश के 22 राज्यों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें 200 महिलाओ का चयन हुआ। और तीन दिन तक चली प्रतियोगिता के बाद 56 महिलाओं का चयन हुआ। जिसमें वह मिसेज उत्तराखंड बनी। कहा कि परिवार चलाने के साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने के मौके मिलते है। समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जायेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें