भवाली में लोकसभा चुनाव को लेकर सघन चेकिंग अभियान जारी

ख़बर शेयर करें

भवाली। लोकसभा चुनाव को लेकर नगर के श्यामखेत में गठित टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एस एस टी प्रभारी मुकुल शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा
बाहरी राज्यों व अन्य स्थानों से आने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग कर रही हैं। पहाड़ आ रहे वाहनों की चेकिंग के लिए सेनिटोरियम, श्यामखेत में टीमें तैनात की गई है। आने वाले सभी चार पहिया वाहनों के अतिरिक्त कार्मिशियल वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही है। चेकिंग में सवारियों से नाम पता एवं पूछताछ की जा रही है। एस एस टी प्रभारी मुकुल शर्मा ने बताया कि
चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए टीम लगातार अभियान चलाकर वाहनों को चेक कर रही है। टीम में दीपक आर्या, सूरज सिंह, सुखदेव सिंह राणा, रमेश राम, कमलेश मेहता रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर::भवाली की राजनीति में बड़ा उलटफेर की संभावना, भाजपा के कई नेता कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page