उत्तराखंड के 12 जिलों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों क ी मतगणना 89 ब्लॉक मुख्यालयों पर गुरुवार को सम्पन्न हो गई। नैनीताल जिले की 27 जिला पंचायत सीटों पर अब तक आए परिणामों में जिला पंचायत सदस्य के पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाते दिखे हैं। वहीं, भाजपा और क ांग्रेस के अपनी-अपनी जीत क ो लेक र दावे कि ए हैं । देर रात तक चुनाव के पूरे परिणाम सामने आने के बाद ही असली तस्वीर सामने आ सके गी।
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कुल 10 हजार 915 पदों के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से सभी ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हुई।
हल्द्वानी विकासखंड के रिटर्निंग ऑफीसर (आरओ) दिनेश रावत ने बताया कि हल्द्वानी विकासखंड में प्रधान के 55 पदों पर 176, बीडीसी मेंबर के 38 पदों पर 134, वार्ड मेंबर के 16 पदों पर 33 और जिला पंचायत सदस्य की चार सीटों पर 14 प्रत्याशियों के बैलेट बॉक्स सुबह आठ बजे से एचएन इंटर कॉलेज में खुलना शुरू हो गए हैं।
सबसे पहले गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की मतपेटियां खुलना शुरू हुईं। अपराह्न एक बजे तक करीब 15 से अधिक गांवों के प्रधान चुने जा चुके हैं। इसके बाद बीडीसी मेंबर और जिला पंचायत सदस्यों की गिनती शुरू हो गई है।
अब तक मिली सूचना के अनुसार, चोरगलिया आमखेड़ा और रामड़ीआन सिंह पनियाली सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी पीछे चल रहे थे, वोटों की फाइनल गिनती जारी है।
कोटाबाग में एक वोट से प्रधान बनें हीरा सिंह
कोटाबाग विकासखंड में हीरा सिंह बोरा सिर्फ एक वोट से जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया। वह नया पांडे गांव के प्रधान चुने गये हैं।
नैनीताल में जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों पद
नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्य की कुल 27 सीटों पर भाजपा और निर्दलियों के बीच रोमांचक मुकालबला बना हुआ है। सुबह आठ बजे से सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी कें द्रों पर मतगणना शुरू हुई। शुरू के दो घंटे मतगणना की रफ्तार धीमी रही, जिसने अब तेजी पकड़ ली है। अब तक सामने आए नतीजों में क ई सीट ों पर भाजपा, कांग्रेस के बागी उम्मीदवार बढ़त बनाते दिख रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें