नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र निवासी एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने गलती से एसिड पी लिया। अस्पताल में बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर के सात नंबर निवासी श्याम सिंह (67) पत्नी के साथ रहते थे। रविवार रात वह दोनों घर पर ही थे। इसी बीच गलती से श्याम सिंह ने घर पर रखा एसिड पी लिया। हालत बिगड़ी तो पत्नी ने पड़ोसियों को बताया। बुजुर्ग को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

