सिरोड़ी ग्रामसभा में ग्रामीण मार्ग का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को सौपा था पत्र

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट के सिरोड़ी ग्रामसभा में तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने ग्रामसभा के मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया।
पूर्व में ग्राम प्रधान ने बिना बताएं सीसी मार्ग बनाने पर नाराजगी जताई थी। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने जेई को सर्वे के लिए कहा था। जिसके बाद अधिकारियों ने सर्वे कर जल्द रिपोर्ट आगे भेजने की बात कही। लेकिन जांच नही हिने पर ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा, नजिस पर जिलाधिकारी ने कश्या कुटोली एसडीएम को जांच करने को कहा था। बुधवार को तहसीलदार ने गांव पहुँचकर निरीक्षण किया।
ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने अधिकारियों को बताय कि मुख्य मार्ग से गाँव की ओर सीसी मार्ग बनना था। जिसके लिए उन्होंने अनापत्ति पत्र भी दिया था। पूर्व विधायक ने मार्ग के लिए 2 लाख 50 हजार दिए थे। जिसमें अधिकारियों ने 80 हजार सड़क बनाने के लिए स्वीकृत किये गए थे। पिछले साल मार्ग में काम हुआ तो पुराना सीसी मार्ग तुड़वा दिया गया। जिस पर वन विभाग ने रोक लगाई थी। उसके बाद बिना मेरी जानकारी के व्यक्तिगत तौर पर सड़क ऊपर से बनाई गई। जिसकी उन्हें भनक तक नही लगी। अधिकारियों से पूछने पर पूरी जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि उन रुपयों से जो काम होना था नही हुआ है। अधिकारी जल्द सीसी मार्ग बनवाये जिससे ग्रामीणों को उसका फायदा मिल सके। उन्होंने बताया कि बीमार होने पर ग्रामीणों को डोली के सहारे सड़क तक लाया जाता है। लेकिन सड़क खस्ता हाल होने से मुसीबत उठानी पड़ती है।
तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है, आरडब्ल्यूडी की तकनीकी टीम को जांच करने के लिए कहा गया है। जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page