भवाली में डोब ल्वेशाल से ढोल नगाड़ों के साथ ऐसे लाएं कदली वृक्ष,देखे

ख़बर शेयर करें

-पारम्परिक परिधान में महिलाओं ने किया स्वागत नगर में बुधवार को कदली वृक्ष यात्रा के साथ धूमधाम से नन्दा देवी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। दोपहर दो बजे पौराणिक देवी मंदिर में पूजा-अर्जना कर ढोल-नगाड़ो व छोलिया नृत्यकारो के साथ भक्त कदली वृक्ष लेने डोब ल्वेशाल गए। सुजान परिवार महिलाओ ने पारम्परिक परिधान पहनकर फूल मालाओं से भक्तो का स्वागत किया। मंदिर पुजारी मोहन चन्द्र कपिल, पंकज कपिल ने विधि विधान से पूजा अर्चना करकदली वृक्ष काटा गया। कदली वृक्ष को ढोल नगाड़ों के नगर भृमण के साथ देवी मंदिर में लाया गया। देवी मंदिर प्रांगण महिलाओं के शगुनाखर गीतों, माँ नन्दा सुनन्दा की पूजा-आरती और माँ नन्दा सुनन्दा के जयकारों से गूँजता रहा। यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल रहे। भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
जिसके बाद विधिवत कदली वृक्षों को कंधों में मंदिर लाया गया। मंदिर पुजारी मोहन चन्द्र कपिल ने बताया कि 1 से 7 सितंबर तक नंदा सुनंदा महोत्सव मनाया जाएगा। विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। 2 व 3 सितंबर मूर्ति निर्माण की जाएगी। 4 को ब्रह्म मुहर्त में प्राण प्रतिष्ठा अष्टमी पूजन हवन रात्रि भोग लगाया जाएगा। 5 व 6 को भक्त माँ के दर्शन कर सकेंगे। 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे नंदा सुनंदा डोले का भृमण किया जाएगा। देर शाम शिप्रा नदी में विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान संजय वर्मा, सुजान सिंह रजवार, विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्या, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चुनोतिया, नवीन क्वीरा, प्रकाश आर्य, मीना बिष्ट, खष्टी बिष्ट, मनीष साह, नरेश पाण्डे, पुष्पेश पाण्डे, गणेश जोशी, संजय जोशी, तरुण साह, खजान भट्ट आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page