नैनीताल में 21 को आक्रोश रैली निकालेगी कांग्रेस, बनाई रणनीति

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने 21 अक्टूबर को नैनीताल में होने वाली जन आक्रोश रैली के रूपरेखा के बारे में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। कहा कि जन आक्रोश रैली की शुरूआत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी करण मेहरा करेंगे। कहा कि तानाशाही अफसर शाही के विरुद्ध 21 को नैनीताल में पंत पार्क मल्लिताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता रहेंगे।
पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से एक ज्ञापन सरकार को दिया जाएगा, जिसमें रोजगार का मुद्दा स्थानीय मुद्दे होंगे।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट हरिशंकर कंसल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका भुवन अधिकारी, दयाल आर्य, पूर्व दर्जा मंत्री खष्टी बिष्ट, एडवोकेट प्रशांत जोशी, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, यूथ अध्यक्ष अफसर अली, एस सी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, संजीव भगत, पुष्पेश पांडे, पंकज आर्य, सोबन कनवाल ,इदरीश खान, राजेंद्र विश्व हिमांशु पांडे, लोकेश जोशी, केशव आर्य, पीयूष नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, जानकी आर्या, जिला उपाध्यक्ष, उषा कनौजिया, तुलसी बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, असमा परवीन, सुमन, दीपक चनोतिया, शुभम बिष्ट, अंकित शाह, जेडी कतयूरा, मोहम्मद परवेज , सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page