भवाली में व्यापार मंडल ने घोड़ाखाल तिराहे में बैठकर गड्ढे भरे, की नारेबाजी

ख़बर शेयर करें
  • लोनिवि के खिलाफ की नारेबाजी

भवाली। नगर के घोड़ाखाल तिराहे पर लंबे समय से गड्डो से परेशान व्यापार मंडल ने मिट्टी रेता डालकर गड्ढे भरे। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे के नेतृत्व में लोक निभाग विभाग होश में आओ होश में आओ, शर्म करो शर्म करो नारेबाजी की गई। गड्डो में बैठकर कहा कि हर दिन दो पहिया चालक चोटिल हो रहे है। इसके अलावा भारी वाहनों की कमानिया टूट रही है। आस पास विद्यालय होने से बच्चों के लिए दुर्घटना होने का सबब बना हुआ है। दुर्घटना के डर से अभिभावक बच्चों को दो पहिया वाहनों में लाने लेजाने नही जा रहे है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने बताया कि बारिश कम होने के बाद भी गड्ढे नही भरे जा रहे है। नगर की सभी सड़को में गड्ढे हो गए है। लेकिन विभाग सोया हुआ है। कहा कि अगर कोई भी बड़ी दुर्घटना होगी उसका जिम्मेदारी लोनिवि होगा। कहा अगर 10 दिन में गड्ढे नही भरे तो व्यापार मंडल खुद डामरीकरण करेगा। इस दौरान महामंत्री मनमोहन निगलटिया, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी, सचिव अफसर अली,
खजान भट्ट, रमेश बेलवाल, अभिषेक मेहता, ललित भगत, गिरीश कुमार, नीरज रावत आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page