भवाली। नगर के तिराहे चौराहे के सौंदर्यीकरण की फिर मांग उठाई है। मंगलवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र सौप नगर के चौराहे व घोड़ाखाल तिराहे के सौंदर्यीकरण की मांग की है। उन्होंने पत्र लिख कहा है कि भवाली नगर का मुख्य चौराहा तिराहे व प्रसिद्ध कैंची धाम, घोड़ाखाल गोल्ज्यू मन्दिर, मुक्तेश्वर रामगढ़ व पर्यटक स्थलों को यह जोड़ते हैं। कहा कि जन हित में इन चौराहों तिराहों का सौंदर्यीकरण होना जरूरी है। इससे प्रदेश व हमारे कुमाऊँ क्षेत्र को एक पहचान मिलेगी। कहा पूर्व में कुमाऊँ मण्डल निगम के माध्यम से मांग की गई थी। जिसमे पूर्व में पर्यटन सचिव ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कहा कि जल्द चौराहों तिराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए। जिससे जनता आपकी आभारी रहेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें