अनदेखी::रामगढ़ में सपा नेता ने कटवा दिए हरे पेड़

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ के उमागड़ ग्रामसभा तोक विसारतगंज में सपा नेता पर चीड़ के सात हरे पेड़ कटवानेका आरोप लगा है। ग्रामीणों को भनक लगते ही वन विभाग ग्राम प्रधान को पेड़ काटने की सूचना दी। बुधवार सुबह वन विभाग के साथ ग्रामीण मौके पर पहुँचे। वन विभाग ने वहां रह रहे लोगो से जानकारी ली, ग्रामीण नवाब हुसैन, योगेश पाण्डे, चेतन दरमवाल, रविन्द्र दरमवाल नाराजगी व्यक्त कर वन विभाग से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। ग्राम प्रधान रेखा जोशी ने बताया कि उन्हें पेड़ कटने की जानकारी नही थी। बिना परमिशन के पेड़ काटे गए हैं। ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी। डिप्टी रेंजर दीप जोशी ने बताया कि नाप भूमि में बिना परमिशन के 7 पेड़ काटे गए हैं। सपा नेता को फोन पर बात कर बुलाया गया है। विभाग चालान कर जुर्माना वसूलेगा। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि पेड़ काटने का मामला आया था। तत्काल टीम भेजी गई। गुरुवार तक जुर्माना वसूल लिया जाएगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page