यूजर चार्ज नही दिया तो नही मिलेगा प्रमाण पत्र

ख़बर शेयर करें

-बैठक में कूड़ा निस्तारण को लेकर हुई चर्चा

भवाली। नगर पॉलिका सभागार में एसडीएम राहुल साह की अध्यक्षता में होटल रेस्टोरेंट संचालकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कूड़ा निस्तारण को लेकर होटल मालिकों को जानकारी दी गई। एसडीएम राहुल साह ने कहा कि फूड वैन में एमवी एक्ट में पंजीकृत, फूड रजिस्ट्रेशन, जिला पंचायत, नगर पॉलिका से कूड़े को लेकर लाइसेंस ले, सड़क में लगाने पर अनापत्ति पत्र लेना जरूरी है। वैन लगाने का समय भी निर्धारित किया गया है। कहा जिन होटल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी अपने परिसर में जैविक अजैविक कूड़ा प्रबंधन कर नगर पालिका को कूड़ा दे, नगर पॉलिका फिर कूड़े का निस्तारण करेगी। पॉलिका अपनी बायलॉज के हिसाब से राजस्व वसूले। पॉलिका प्रावधान के अनुसार वसुली कि कार्रवाई करे।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पहला रिसाइकिल प्लांट बना है जिसमे कूड़ा निस्तारण के साथ खाद भी बनाई जसएगी। 5 नाली भूमि में रीसायकल प्लांट तैयार हो गया है।
80 टन का निस्तारण 12 घण्टे में किया जाएगा। उन्होंने प्लान के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। कहा कि खाद के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों पॉलीहाउस का लाभ मिलेगा। आगे के लिए 2 करोड़ 70 लाख की डीपीआर तैयार कर भेजी गई है। आगे काम किया जाएगा। पॉलिका 2.7 टन महीने में कूड़ा इकट्ठा करती है। खाद बनने के बाद न्यूनतम दर में ग्रामीणों को खाद दी जाएगी। कहा जल्द मंत्री अजय भट्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। ईओ संजय कुमार ने बताया कि सभी रेस्टोरेंट होटल मालिको संचालकों से यूजर चार्ज देने को कहा गया है, नही देने पर नगर पॉलिका किसी भी तरह की एनओसी नही देगी।
इस दौरान एसडीएम राहुल साह, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, प्रियंका जोशी, गौरव नेगी, पंकज जोशी, उमा जोशी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page