भवाली। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा का विधायक सरिता आर्य व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। फूल मालाओं से स्वागत कर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। सह प्रभारी रेखा वर्मा ने संगठन की मजबूत करने के लिए बूथों को मजबूत करने की बात कही। आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा गया। सभी सीटों में भाजपा विजय हो इसके लिए एकजुट होकर तैयारियां करने को कहा। इस दौरान विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, बालम मेहरा, वपवन भाकुनी, जुगल मठपाल, प्रगति जैन, वर्षा, नीमा बिष्ट, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

