भवाली में आदर्श रामलीला कमेटी ने रखा आय व्यय का ब्यौरा

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पौराणिक देवी मंदिर में आदर्श रामलीला कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में की गई। कोषाध्यक्ष शंकर कांडपाल ने वर्ष 2022 का आय व्यय कमेटी के सामने रखा। उन्होंने बताया कि कमेटी को छः लाख तेरह हजार चार सौ सत्तर रु की आय प्राप्त हुई। जिसमे पाँच लाख बहत्तर हजार सात सौ रु की धनराशि खर्च हुई है। 40770 रु शेष बचे जिन्हें बैंक खाते में जमा किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व की धनराशि मिलाकर कुल दो लाख उनतीस हजार तीन सौ उनचास रु नगर के उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में जमा है। कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने सभी कमेटी पदाधिकारियो का आभार प्रकट कर आय व्यय पर संतोष प्रकट किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, हरिशंकर कांडपाल, संजय जोशी, नंदा बल्लभ सुयाल, गणेश पंत, नरेश पाण्डे, खष्टी बिष्ट, प्रकाश आर्या, नंद किशोर पाण्डे, कंचन साह, जुगल मठपाल, महेश जोशी, बालम मेहरा, आर पी चन्दोला, दयाल आर्या, सुनील कुमार, त्रिवेंद्र साह, पवन भाकुनी आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page