भारत में कितने बजे से कब तक रहेगा सूर्यग्रहण, नग्न आँखों से देखना हो सकता है खतरनाक

ख़बर शेयर करें

25 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का अंतिम सूर्यग्रहण भारत से 26 फीसद ग्रहण लगा सूर्य नजर आयेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण है, जो दुनिया के सीमित हिस्सों में नजर आयेगा। सूर्य का अधिकांश 50 फीसद भाग ग्रहण की चपेट में आयेगा।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ सौर विज्ञानी व पूर्व कार्यवाहक निर्देशक डा वहाबउद्दीन ने बताया कि दीवाली के दिन लगने जा रहा सूर्यग्रहण भारत के उत्तरी हिस्से में शाम 4.29 बजे से दिखना शुरू हो जाएगा, जबकि पूर्वी भारत में ग्रहण 4.52 बजे से देखा जा सकेगा। भारत में सांय 6.03 बजे सूर्य ग्रहण की छाया से मुक्त हो जाएगा। दक्षिण भारत में सांय 5.14 बजे ग्रहण शुरू होगा, जबकि पश्चिम भारत में शाम 4.38 बजे शुरू होगा। दक्षिणी भारत में शाम 5.14 बजे से ग्रहण शुरू होगा। दुनिया के अन्य कुछ ही हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण रहेगा, जो भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.28 बजे से ग्रहण चंद्रमा की छाया में आना शुरू होगा और शाम 6.32 तक देखा जा सकेगा। डा वाहबउद्दीन ने बताया कि मौसम ठीक रहेगा तो एरीज में दूरबीन के जरिए ग्रहण दिखाया जा सकेगा। वहाबउद्दीन ने बताया कि सूर्यग्रहण को नग्न आंखो से देखना खतरनाक हो सकता है। लिहाजा सूर्यग्रहण देखने के लिए सूर्यग्रहण के विशेष चश्मे बाजार में मिल जाते हैं। उन्ही से ग्रहण को देखें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page