गरमपानी रामलीला की बैठक का हुवा आयोजन, 5 सितम्बर से पत्रों को देंगे

ख़बर शेयर करें

नई कमेटी का हुवा गठन

गरमपानी- रामलीला कमेटी गरमपानी का गरमपानी राम मन्दिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे रामलीला को ले कर चर्चा की गई वही एक नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिज़मे सर्वसम्मति से भुवन चन्द्र त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा विजय तिवारी को उपाध्यक्ष चुना गया। डायरेक्टर राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को चुना गया। वही सचिव के पद में त्रिभुवन पाठक तथा महामंत्री अंकित साह को चुना गया। वही कोषाध्यक्ष भास्कर तिवारी सहकोषाध्यक्ष ललित तिवारी को चुना गया। वही इस वर्ष की रामलीला का आयोजन 17 अक्टूबर से किया जाना सुनिश्चित किया गया।

इस दौरान पंकज पंत, योगेश त्रिपाठी नीरज जलाल, गगन त्रिपाठी, भास्कर त्रिपाठी, ललित बिष्ट, देवेश काण्डपाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page