बेतालघाट ब्लॉक क्षेत्र के हरिनगर हरतोला गांव में एक युवक को घोड़े ने लात मार दी। घोड़े की लात लगने से गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
हरतोला गांव में शुक्रवार शाम को 28 वर्षीय भुवन चंद्र पुत्र हरीश चंद्र घोड़े को बांधने के लिए अस्तबल में ले जा रहा था। इसी दौरान घोड़े ने अचानक उसे लात मार दी। काफी देर तक जब युवक अस्तबल से वापस नहीं लौटा तो परिजन मौके पर पहुंचे। वहां युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा पाया। परिजन घायल भुवन को गरमपानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक डॉ. मनोज कांडपाल ने जांच के बाद भुवन को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें