ग्राफिक एरा की छात्रा भावना दुम्का को एसएपी लैब्स (SAP LABS) इंडिया में ₹18 लाख वार्षिक पैकेज

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा की छात्रा भावना दुम्का को एसएपी लैब्स (SAP LABS) इंडिया में ₹18 लाख वार्षिक पैकेज

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल की बीसीए 2026 बैच की छात्रा भावना दुम्का का चयन विश्व की अग्रणी एंटरप्राइज क्लाउड सॉफ्टवेयर एवं क्लाउड ईआरपी समाधान प्रदान करने वाली कंपनी एसएपी लैब्स इंडिया (SAP Labs India) में आईटी टेक्नोलॉजी क्लाउड सर्विस एसोसिएट के पद पर ₹18 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।

भावना दुम्का का चयन एसएपी के टैलेंट एक्विजिशन प्रोग्राम के माध्यम से हुआ। भर्ती प्रक्रिया कई चुनौतीपूर्ण चरणों में संपन्न हुई, जिसमें उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनकी समस्या समाधान क्षमता, संचार कौशल, विश्लेषणात्मक सोच और पेशेवर दृष्टिकोण का भी मूल्यांकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, 11 इकाइयों का निरीक्षण; 5 को नोटिस, 2 पर जुर्माना

चयन प्रक्रिया के पहले चरण में भावना दुम्का ने कोडिलिटी (Codility) ऑनलाइन असेसमेंट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इसके बाद आयोजित एआई इंटरव्यू में उन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव और परियोजनाओं को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। तकनीकी साक्षात्कार में उन्होंने कंप्यूटर साइंस के मूलभूत विषयों, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिद्म (DSA), सिस्टम डिजाइन तथा अपने प्रोजेक्ट्स से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसके बाद हुए मैनेजरियल डिस्कशन में उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता, व्यवहारिक कौशल और निर्णय लेने की योग्यता का आकलन किया गया। कम्युनिकेशन राउंड में एम.टेक. जैसे अनुभवी उम्मीदवारों के बीच भी भावना दुम्का ने अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट अभिव्यक्ति और प्रभावशाली व्यक्तित्व से अलग पहचान बनाई। अंतिम चरण में दो एचआर इंटरव्यू हुए, जिनमें उनके तकनीकी अनुभव, करियर लक्ष्य तथा एसएपी की कार्य संस्कृति के अनुरूप उनकी तैयारी का मूल्यांकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश

करीब एक सप्ताह की प्रतीक्षा के बाद 24 जून 2026 को भावना दुम्का को एसएपी लैब्स इंडिया से आधिकारिक ऑफर लेटर प्राप्त हुआ। उन्होंने आईटी टेक्नोलॉजी क्लाउड सर्विस एसोसिएट के रूप में ₹18 लाख वार्षिक पैकेज के साथ अपनी पेशेवर यात्रा की शुरुआत की।

अपनी सफलता पर भावना दुम्का ने कहा कि उन्होंने पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान स्वयं पर विश्वास बनाए रखा और हर चरण को पूरी निष्ठा एवं सकारात्मक सोच के साथ पूरा किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी और दस्तावेज बरामद

युवा विद्यार्थियों के लिए संदेश देते हुए भावना दुम्का ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत, असफलताओं से सीखने की क्षमता और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखने, कभी हार न मानने और अपने लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेहनत और समर्पण से हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है और अपने संस्थान का नाम रोशन कर सकता है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page