नैनीताल विधानसभा-58 में शीलू कुमार का भव्य सम्मेलन जल्द,, 4 से 5 हजार लोगों के जुटने की संभावना

ख़बर शेयर करें

नैनीताल विधानसभा-58 में शीलू कुमार का भव्य सम्मेलन जल्द
युवा टीम ने संभाली कमान, 4 से 5 हजार लोगों के जुटने की संभावना
नैनीताल विधानसभा क्षेत्र-58 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में युवा नेता शीलू कुमार द्वारा एक भव्य सम्मेलन आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और युवा टीम हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी हुई है।
सूत्रों के अनुसार इस सम्मेलन में 4 से 5 हजार लोगों के एकजुट होकर शीलू कुमार के समर्थन में उतरने की संभावना है। समर्थकों का कहना है कि यह सम्मेलन चुनावी समीकरणों को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
वहीं शीलू कुमार ने कहा कि उन्हें हर क्षेत्र में जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने विकास के लिए वोट करने का मन बना लिया है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर लोग सकारात्मक सोच के साथ आगे आ रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यह सम्मेलन अपेक्षित संख्या में सफल होता है, तो नैनीताल विधानसभा-58 की चुनावी तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page