सोते जवानों पर गोलीबारी चार शहीद

ख़बर शेयर करें

पंजाब के बठिंडा सैन्य स्टेशन पर बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में चार जवानों की जान चली गई। गोलियां बरसाने वाले आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस ने इसे आपस में हुई गोलीबारी की घटना बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::पति ने पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी की

सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि गोलीबारी की घटना सुबह साढ़े चार बजे तोपखाना इकाई स्थित जीओ मेस में हुई। इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए और उन्होंने इलाके की घेराबंदी की। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सेना के चार जवानों की जान चली गई। दो दिन पहले गुम हुई एक इंसास राइफल व 28 गोलियों के अलावा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page