पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशा रानी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

धारी। वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी को भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है ।
आशा रानी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिलने पर उनका जनसेवा का संकल्प और मज़बूत हुआ है ।
पार्टी की नीति रीति को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी ।
उनके प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर भीमताल विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।
आशा रानी को नये दायित्व मिलने पर हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट , भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह , नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा , वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश रावत , भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी,भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट,स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता ने बधाई दी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page