गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय मार्ग किनारे स्थित पाड़ली की पहाड़ी का मंगलवार की दोपहर बाद जापानी तकनीक से किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यो का मुख्य वन संरक्षक दक्षिणी कुंमाऊ के मान सिंह ने जापानी विशेषज्ञ हारा और ओकि के साथ किये जा रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया गया। पहाड़ी में भू कटाव संरक्षण को एक दुसरे के साथ साझा किया। बताते चलें पहाड़ी की पहाड़ी से बरसात में काफी ऊपर से पत्थर बोल्डर गिरने से मार्ग में पहले कई बार यातायात बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। पाड़ली की पहाड़ी में सुरक्षात्मक कार्य होने के बाद यात्रियों को आने जाने में राहत मिल जायेगी। इस दौरान डीएफओ सोयल शिवराज चन्द, वन क्षेत्राधिकारी विपिन चन्द जोशी, उप वन क्षेत्राधिकारी कुन्दन सिंह और फील्ड इंजीनियर त्रिभुवन राणा मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

