नैनीझील में कूदी महिला मौत, पुलिस ने झील से शव निकालकर भेजा मोर्चरी
अज्ञात महिला ने संदिग्ध हालात में नैनी झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसे नैनी झील में कूदते पर्यटकों ने देख लिया। इसके बाद पर्यटकों ने अपनी नाव लेकर महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, उसे नहीं बचा सके। इसके बाद उन्होंने 112 से इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव झील से बाहर निकाला गया। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया अज्ञात महिला का शव नैनी झील से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों चौकियों को सूचित किया गया है ताकि पहचान हो सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

