भवाली में बुधवार से होगा दुर्गा महोत्सव का आगाज

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पौराणिक देवी मंदिर में बुधवार को दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन होगा। ब्रह्म मुहूर्त में दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा कर भोग लगाया जाएगा। मन्दिर पुजारी इंद्र कपिल ने बताया कि दोपहर में महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम को आकर्ष घुनुची आरती होगी। गुरुवार को महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधान में झोड़ास नृत्य होगा। शुक्रवार डांडिया नृत्य के बाद कन्या पूजन होगा। शनिवार को दशहरे के अवसर पर माँ की झांकी को नगर भृमण कराया जाएगा। देर शाम खैरना स्थित कोसी नदी में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page