जिला पंचायत सदस्यों उग्र आंदोलन की दी चेतावनी,मुंडन कराया

ख़बर शेयर करें

पौड़ी जिले बीते 2 सालों से त्रैमासिक बैठक न होने से नाराज जिला पंचायत सदस्यों का आज तीसरे भी धरना प्रदर्शन जिला पंचायत कार्यालय के सामने जारी रहा। त्रैमासिक बैठक न होने से नाराज जिला पंचायत सदस्यों ने पंचायत कार्यालय के बाहर विरोध स्वरूप मुंडन कराया।

यह भी पढ़ें 👉  भांजी की शादी के कार्ड बांटने निकले मामा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

त्रैमासिक बैठक न होने से नाराज जिला पंचायत सदस्य

पौड़ी में बीते दो साल से त्रैमासिक बैठक का आयोजन नहीं हुआ है। जिस से आक्रोशित सदस्यों ने विरोध स्वरूप जिला पंचायत कार्यालय के बाहर ही अपना मुंडन करवाया। उन्होंने कहा कि त्रैमासिक बैठक में होने के कारण वे क्षेत्र की समस्याओं को सदन के सामने नहीं रख पा रहे हैं जिसके कारण विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल एचजीएस में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

जिला पंचायत सदस्यों उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

जिला पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र में किए गए कार्यों का भुगतान भी न होने का आरोप लगाते हुए कहा अगर जल्द उनकी 6 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आक्रोशित जिला पंचायत सदस्य उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली महर्षि विद्या मंदिर में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

उन्होंने जिला पंचायत विभाग में राज्य सरकार से प्राप्त बजट को व्यय करने में वित्तीय अनियमिता तथा भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए जल्द मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की भी इस दौरान मांग उठाई

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page