भवाली। मेहरागांव भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अम्बा दत्त आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ गांव गांव पहुंच कर जनसमपर्क अभियान तेज करते हुए क्षेत्र के ग्रामीणो से जिला पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए उनके पक्ष में मतदान की अपील की। जन सम्पर्क अभियान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ओर चुनाव संयोजक पानी सिंह खन्नी,मनीष कुमार,सौरभ बिष्ट,चारू आर्या,मनोज कुमार आदि ने बेलवा खान तोक देवलढूगा,छीणा में ग्रामीणो के घर -घर पहुच उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुनते हुए समस्याओं के निदान के लिए हर सम्भव प्रयास का आश्वासन दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा मेहरागांव जिला पंचायत के हल गांव में बैठकें कर प्राथमिकता कू साथ मिलजुल कर समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। जन सम्पर्क अभियान में भाजपा मंडल भवाली ज्योलीकोट के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें