सेनिटोरियम की टपकती छत पर निदेशक ने जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें
  • वार्डो का निरीक्षण कर जाना मरीजों का हाल

भवाली। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ नर सिंह गुंज्याल ने सेनिटोरियम क्षय रोग आश्रम का निरीक्षण किया। मरीज वार्ड, एक्सरे विभाग, फार्मेसी, पैथोलॉजी, ओटी, ओपीडी का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने सर्जिकल वार्ड की टपकती छत की हालत देखकर नाराजगी जताई। कहा कि सेनिटोरियम में 60 बेड ही है। मरीजों को भर्ती करने के लिए जल्द सर्जिकल वार्ड को ठीक करने की जरूरत है। कहा कि कैंची धाम व अल्मोड़ा पिथौरागढ़ बागेश्वर के लोगो की भीड़ देखते हुए सेनिटोरियम को मल्टी स्पेसलिटी हॉस्पिटल बनाये जाने की जरूरत है। कहा 1912 में हॉस्पिटल बना था। कोरोना काल के दौरान जो कार्य हुए उसके अलावा अस्पताल की हालत दयनीय बनी हुई है। कहा अस्पताल में 60 मरीज भर्ती है लेकिन यहां एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन के पद रिक्त है। कहा कि उच्य अधिकारियों को अस्पताल की हालत के बारे में बताया गया है। वही जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि सेनिटोरियम अस्पताल राष्ट्रीय धरोहर है। लेकिन सरकार ने इसकी अनदेखी है। सेनिटोरियम की दशा को जल्द ठीक किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव खर्कवाल, डॉ शशि बाला, रेखा रानी, शशिकला पाण्डे, हिमांशु जोशी, पंकज तिवारी, आकाश कुमार, अलका चौधरी, निर्मल कुमार, इंद्र कुमार, शेर सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट आदि जनप्रतिनिधि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page