रविवार को सम्पन होगा चुनाव
गरमपानी- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल गरमपानी खैरना इकाई के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी भाष्कर तिवारी, पूरन सिंह जलाल और पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष अंकित साह की देखरेख में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें नामांकन के बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव होना तय हुआ, जबकि अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
जिसमें भाष्कर तिवारी ने बताया कि रविवार को खैरना स्थित महिला सभागार में मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मतपत्रों की गणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया जिले के पदाधिकारियों की निगरानी में संपन्न होगी।
वही अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह जलाल और पुष्कर सिंह पनौरा के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं अन्य सभी पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन हो चुका है। उपाध्यक्ष पद पर बसन्त गिरी और रक्षित साह, महामंत्री पद पर भगवान सिंह गौणी, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश चन्द्र पलड़िया, संगठन मंत्री पद पर मनोहर सिंह बिष्ट तथा सचिव पद पर प्रहलाद सिंह खत्री निर्विरोध चुने गए हैं।
व्यापार मंडल के इस चुनाव को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस दौरान सभी व्यापारियों से मतदान करने की अपील की गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

