प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के धीरज अध्यक्ष पवन बने महामंत्री

ख़बर शेयर करें
  • कैंची धाम क्षेत्र में व्यापारियों की अहम बैठक, 85 नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता

भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में बुधवार को व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सदस्यता अभियान भी संचालित किया गया, जिसमें 85 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन को अपना सहयोग प्रदान किया। सभी उपस्थित व्यापारियों की सर्वसम्मति से धीरज तिवारी को व्यापार मंडल का अध्यक्ष तथा पवन चंद्र भट्ट को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्रीय व्यापारिक समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त प्रयासों के संकल्प के साथ किया गया। जिंदाबाद जिंदाबाद व्यापारी एकता जिंदाबाद के आदि नारे लगाए। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सह-प्रभारी कुमाऊँ मंडल अखिलेश सेमवाल, पूर्व प्रधान पंकज निगलटिया, मीनाक्षी तिवारी, विनोद तिवारी, नरेश चंद्र तिवारी, अभय तिवारी, शिवेंद्र कांडपाल, शुभांकर बिष्ट, अजय मेहरा, प्रशांत पंत सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page