भवाली में रोहित की मौत मामले में कोतवाली में किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें
  • पुलिस से आरोपी की आधे घण्टे में गिरफ्तारी की मांग की
  • विधायक राम सिंह कैड़ा पर लगाएं राजनीति करने के अरोप

भवाली। रविवार को राज्य आन्दोअलंकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में अमृतपुर अमिया तोक सिरवा के ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। रोहित पाण्डे को न्याय दो, रोहित के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो आदि नारे लगाए। वही उन्होंने कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा मेहरा से आधे घण्टे में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार 21 सितंबर को नगर के भीमताल रोड स्थित जॉर्ज होटल में रोहित पाण्डे 20 पुत्र जीवन पाण्डे कार्य करता था। देर रात 1 बजे पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गई थी। वही 22 सितंबर को शव को लेकर होटल में देर रात तक मुआवजे की मांग की थी। वही अब तक 25 लाख का मुआवजा नही देने पर राज्य आन्दोअलंकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर आधे घण्टे में गिरफ्तारी की मांग की। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि रोहित को जार्ज होटल को लीज में चला रहे व्यक्ति ने रात को 1 बजे पेड़ में चढ़ाया जिसके बाद पेड़ से नीचे गिरा कर मार दिया। कहा घटना को एक महीना हो गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। वही विधायक राम सिंह कैड़ा भी राजनीति चमकाने आये थे। लास पर राजनीति करने वाले विधायक अब गायब हो गए। एक महीने से कोई परिवार की सुनने वाला कोई नही है। कहा लोग घरों में दिए जल रहे है। लेकिन एक के घर का चिराग बुझ गया। कहा 25 लाख का मुआवजा परिवार को जल्द मिले। वही रोहित के पिता ने पुलिस को तहरीर सौप 24 तक मामले में जांच करने की मांग की। कहा कि अगर ग्रामीण आगे की कार्रवाई नही होगी तो ग्रामीण आगे की कार्रवाई करेंगे।
रोहित के पिता जीवन चन्द्र पाण्डे ने कहा कि पुत्र को न्याय मिलना चाहिए। कहा मुआवजे के नाम पर होटल संचालक परेशान कर रहा है। पुलिस कार्रवाई करे। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान हरीश पनेरू, जगदीश पलड़िया, रमेश चन्द्र, ईश्वर दत्त, हर्षवर्धन भट्ट, मेहुल साह, हर्ष रजवार, प्रदीप पाण्डे, धर्मेंद्र शर्मा, हिमांशु नयाल, रोहित पाण्डे, जितेंद्र बोरा,भोपाल पाण्डे, प्रकाश पाण्डे, तारा आदि लोग रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page