भाजपा नेत्री की वाहन की टक्कर से मौत,

ख़बर शेयर करें

सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे, रविवार को घर जाने के लिए सड़क पार कर रही भाजपा नेत्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के उनकी दौरान मौत हो गई।

रविवार शाम ग्राम ढिकुली निवासी नंदी रावत 48 पत्नी गोविंद सिंह रामनगर से टेंपो में बैठकर घर जा रही थी। ढिकुली में टेंपो से उतरकर घर की तरफ जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। बताया मृतक के दो बेटे हैं। पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट ने बताया नंदी उप प्रधान और महिला मोर्चा में पहले उपाध्यक्ष भी रही थी। उनके निधन पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, जगमोहन बिष्ट, इंदर रावत सहित कई नेताओं ने दुख जताया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page