भवाली में कांग्रेस ने बजाया चुनावी बिगुल, किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

भवाली। सोमवार को बाजार में पूर्व विधायक संजीव आर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार फैल है। कहा ढाई साल में भवाली में हमने जो कार्य स्वीकृत कराए थे वह आज भी कछुवे की चाल में चल रहे हैं। भाजपा नही कह सकती कि उन्होंने कोई कार्य स्वीकृत कराएं। पूर्व विधायक संजीव आर्या ने कहा कि भवाली में अतिक्रमण के नाम पर रोजगार उजाड़ने का काम किया गया है। कहा कि भाजपा सरकार ने लोगो को टैक्स के तले दबा दिया है। जनता अब समझ गई है कि जो सरकार रोजगार नही दे सकती वह कुछ नही कर सकती। कहा कांग्रेस ने हमेशा विकास के लिए वोट मांगा है। जनता विकास के नाम पर वोट देकर कांग्रेस को जिताएगी। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार सभी सीटों पर जनता से जुड़े कार्यकर्ता को टिकट दिया है। कहा अभी से जनता बधाई दे रही है। चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व भवाली में विकास के नाम पर मतदान की अपील की जा रही है। लोग भारी समर्थन के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रभारी भुवन तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, सुजान सिंह रजवार, आनन्द सिंह, हरेन्द्र कुमार, प्रशान्त जोशी, गोपाल बिष्ट, हरिशंकर कंसल, पंकज कुमार, भुवन अधिकारी, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, यूथ अध्यक्ष अफसर अली, लोकेश जोशी, उषा कन्नौजिया, पुष्पेश पाण्डे, तुलसी बिष्ट,कमला चौधरी,हिमांशू पांडेय, संजू आर्य, कैलाश आर्य, संजय आर्य पिंकी बिष्ट, शेर सिंह आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page