भवाली। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मेहरागांव 73 में बूथ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता,क्विज प्रतियोगिता कराई गई। आंगनबाड़ी मेहरा गांव कार्यकर्ता रेनू मेहरा व एएनएम सेंटर कार्यकर्ता कौशल्या आर्य ने अपने केंद्रों में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम संयोजक वर्षा आर्य ने किया। इस मंडल अध्यक्ष भवाली हिमांशु बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रगति जैन, अमित पांडे, शुभम कुमार, दिनेश सुयाल, मंडल हिमांशु रावत, सचिन गुप्ता, मुन्नी मेहरा, नीता मेहरा, मंजू, पदमा, विद्या, ममता, किरन, हेमा, भावना, नीतू पड़लनी, माला, निशा, लता आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें