भवाली। राजनीति रण में महासंग्राम का समय आ गया है। लंबे समय से लोगो के दिनों में राज करने वाले व्यापार मडंल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने महिला सीट आने पर अपनी धर्मपत्नी चित्रा पाण्डे को रण में उतार दिया है। उनके मैदान में रहने से अन्य दावेदारों की परेशानियां बढ़ गई है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिन रात लोगो की मदद के लिए लोगो के दिलो में जगह बनाये हुए हैं। उनके सरल व्यवहार से उन्हें जनता पसंद करती है। जिस कारण लोगो ने उन्हें उनकी पत्नी को मैदान में उतारकर दावेदारी करने के लिए कहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि भाजपा उनकी पत्नी को टिकट देगी तो वह शत प्रतिशत सीट जीतेंगे। कहा जनता का प्यार व आशीर्वाद उनके साथ था और हमेशा रहेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें