-बैठक में कुमाऊं मंडल की सभी एनसीसी यूनिटों ने लिया हिस्सा
भवाली। नगर के एक होटल में एनसीसी मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन उत्तराखंड की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रही। कुमाऊ मंडल में संगठन के रिक्त चल रहे पद का चुनाव भी किया गया। सर्वसहमति से सभी सदस्यों ने अरुण जोशी को संगठन अध्यक्ष चुना। अधिकारी कर्मचारियों ने विभाग की समस्याओं को बैठक में रखा। विभाग में प्रमोशन, स्थानन्तरण की समस्या पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी कार्य केंद्र सरकार का होता है, लेकिन लाभ नही मिल पाता। वक्ताओं ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्या को आगे लाने का काम करता है। नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि अगर अभी काम करेंगे तो आगे चलकर काम किया जाएगा। संगठन को सशक्त बनाने का आवाहन किया। कर्मचारियों की समस्या को संघ आगे लाकर उनका निस्तारण किया जाएगा। सरकार के स्थाई कर्मचारियों को वितीय आदि पटलों की जिम्मेदारी दी जाए। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कहा कि कर्मचारियों अधिकारियों की समस्या के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण करने को कहा जायेगा।
बैठक का संचालन इसरार बक्स ने किया।
इस दौरान सीईओ पुष्पा भंडारी, फारूक खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष आर एन पपने, अरुण जोशी, एसएओ जी सी आर्या, एओ बी एस बिष्ट, सैनिक स्कूल एनसीसी के गोपाल दास सहित विभिन्न एनसीसी यूनिटों से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

