भवाली में देर शाम हरियाणा जीत पर भाजपा ने की आतिशबाजी

ख़बर शेयर करें

भवाली। हरियाणा में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर एकत्र होकर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी छोड़ी और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। मंगलवार को बड़ी तादाद में भाजपा के पदाधिकारी चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता अखिलेश सेमलवाल ने कहा कि यह जीत विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए जन आशीर्वाद के रूप में हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार को दी है। भाजपा सरकार की प्रदेश व केंद्र की योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है। विपक्ष ने लगातार दुष्प्रचार किया परंतु जनता ने आशीर्वाद देकर भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया, जिसका परिणाम भाजपा सरकार की जीत है। इस मौके पर सभी ने जमकर आतिशबाजी की। कार्यक्रम के दौरान पंकज अद्वेती, अखिलेश सेमवाल अक्की, प्रकाश आर्या, आशुतोष चन्दोला, अनिल थापा, शिवांशु जोशी, दिनेश जोशी, जुगल मठपाल, धीरज पढालनी, कंचन साह आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर::भवाली की राजनीति में बड़ा उलटफेर की संभावना, भाजपा के कई नेता कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page