भवाली में भाजपा युवा मोर्चा ने पदयात्रा निकाल गिनाई उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर में महाजनसंपर्क अभियान चलाकर पदयात्रा निकाली। मुख्य अतिथि के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत रहे।
प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा महाजनसंपर्क अभियान कर हर मंडल में बाइक रैली और पदयात्रा का आयोजन कर रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को पत्रक के माध्यम से जन जन तक पहुँचाना है। आगामी चुनावों के लिए युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता तैयार है। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, कुलदीप कुल्याल , उदित चौधरी, धीरेंद्र रावत, प्रगति जैन, नरेश पांडेय, शिवेंद्र कांडपाल, वर्षा आर्या, भारती रजवार, पारस बोरा उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page