भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती ने मुख्यमंत्री को भवाली की शिविर लाइन, पेयजल समस्या सहित कई समस्याएं बताई

ख़बर शेयर करें

भवाली। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर नगर की समस्याएं बताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वर्ष 2012 में नगर में शिविर लाइन बनाने के लिए 22 करोड़ का स्टीमेट बनाया था। लेकिन आज तक शिविर लाइन नही बन पाई। हर दिन नगर की जनसंख्या बढ़ रही है। और साल भर नगर में पेयजल समस्या का समाधान नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि भवाली नगर की 80 प्रतिशत भूमि नजूल है। नजूल भूमि के सर्किल रेट कम किये जायें। फ्री होल्ड का पैसा कम किया जाए। जिससे गरीब तबके के लोगो को लाभ मिल सके। कहा पूर्व की तरह नगर पॉलिका को नक्शा पास करने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को बैठक के माध्यम से कार्य को देखने को कहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने जन निगम को जल्द शिविर लाइन बनाने को डीपीआर बनाने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से क्षेत्र की प्रमुख समस्यओं के समाधान की मांग की गई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page