उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभित्र मोर्चों और विभागों में 42 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
इस नई टीम में पौड़ी गढ़वाल की दीप्ति रावत, बागेश्वर के कुंदन परिहार और नैनीताल के तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा का नेतृत्व रुचि भट्ट को सौंपा गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आठ नेताओं को मिली है। इनमें देहरादून महानगर के अनिल गोयल, नैनीताल के राजेंद्र सिंह बिष्ट उधमसिंह नगर के श्रीपाल राणा, रुद्रप्रयाग की विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार ग्रामीण के पूर्व विधायक पठीश्वरानंद कोटद्वार के शैलेंद्र सिंह बिष्ट रुड़की के राकेश गिरी ओर उत्तरकाशी के स्वराज विद्वान शामिल है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें