राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजयुमो जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष पर केस दर्ज

ख़बर शेयर करें

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजयुमो जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष पर केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार देर रात कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार जुलाई को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक में नेता प्रतिपक्ष राहुल के नाम का पुतला दहन किया था। तब जिला महामंत्री विपिन गहलौत उर्फ बिट्टू चौहान और जिला उपाध्यक्ष रजत दीक्षित ने टिप्पणी की थी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों भाजयुमो नेताओं के खिलाफ बीएनएस 193(1)(ए), 351, 351(1), 352, 353 (1)(बी) की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, भाजयुमो नेता बिट्टू चौहान और रजत दीक्षित का कहना है कि राहुल गांधी ने हिन्दू समाज के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page