भवाली के वरिष्ठ व्यापारी दीवान सिंह निगलटिया का हुआ निधन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के वरिष्ठ व्यापारी दीवान सिंह निगलटिया का देर शाम उनके आवास पंत स्टेट में आचानक तबियत बिगड़ने से 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। नगर में व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। स्थानीय व्यापार मंडल व जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। उनके पोते व्यापारी मनमोहन निगलटिया ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह रानीखेत रोड स्थित घाट में किया जाएगा। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वही समाज के विभिन्न वर्गों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page