ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भवाली की सगी बहनों ने जीते सिल्वर मेडल, क्षेत्र का बढ़ाया मान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नैनीताल के गवर्नर हॉल में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भवाली के कहलक्वीरा क्षेत्र की दो सगी बहनों आराध्या आर्या और काव्या आर्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अपने वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वुडब्रिज स्कूल की छात्रा आराध्या आर्या कक्षा 6 में अध्ययनरत हैं, जबकि उनकी छोटी बहन काव्या आर्या कक्षा 2 की छात्रा हैं। प्रतियोगिता में दोनों बहनों ने आत्मविश्वास और अनुशासित खेल का परिचय देते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ साथ विद्यालय में भी खुशी का माहौल है। दोनों छात्राओं के पिता हरीश कुमार आर्या ने बताया कि आराध्या और काव्या को बचपन से ही ताइक्वांडो में विशेष रुचि रही है। वे नियमित रूप से अभ्यास करती हैं और खेल के प्रति पूरी लगन एवं समर्पण के साथ मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की इस सफलता से उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है और आगे भी वे उन्हें हर संभव सहयोग देंगे।दोनों बहनों की सफलता पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वृजमोहन जोशी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि दोनों बेटियां भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page