भवाली। नगर पॉलिका द्वारा के सातों वार्डो में जल्द विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। जिसके लिए पॉलिका ने तैयारी कर दी है। वही वर्षो से पॉलिका के पूर्व ठेकेदारो की रुकी सिक्योरिटी राशि को वापस किया जाएगा। वार्डो में सड़क, बिजली, सीसी मार्ग, नालियों के लिए धन आवंटित की जाएगी। ठेकेदारो की सिक्योरिटी राशि मई में ही वापस दी जाएगी। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि ठेकेदारों की सिक्योरिटी राशि लौटाई जाएगी। कहा कि जल्द नए टेंडरों के जरिये वार्डो में तेजी से विकास कार्य जाएंगे। जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें