

30 वर्षो से पर्यटन क्षेत्र में दे रहे सेवाएं
नीरज कुमार
भवाली। पर्यटन क्षेत्र में विशेष सेवाएं देने पर हल्द्वानी सरस मेले में होटल एसोशिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल को सम्मानित किया गया। उन्हें विगत 30 वर्षों से होटल क्षेत्र में कार्य करने के साथ बेहतर सेवाएं देने पर सम्मान दिया गया। राजेन्द्र प्रसाद कपिल 11 सालों तक कंट्रीन होटल, 2002 से 2018 तक पाइन क्रिस्ट में महाप्रबंधक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। जिसके बाद अपना होटल खोलकर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। जिसको लेकर डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी,एडीज वैज्ञानिक डॉ मोहित जोशी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही पर्यटन को और बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ाने के लिए चलाई जा रही दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना, वीर चन्द्र गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना तथा पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी दी।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें