भवाली। प्रसिद्ध गोल्ज्यू मन्दिर घोड़ाखाल में शनिवार को माघ मास के उपलक्ष्य में दुग्धाभिषेक खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। पुजारी गौरव जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोग लगाया। भक्तों ने सुंदर भजन गाकर सबका मन मोहा। दूर दराज से आकर सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गोल्ज्यू के जयकारों से क्षेत्र दिन भर गुंजायमान रहा। कहा कि माघ मास में दुग्धाभिषेक के साथ खिचड़ी का भोग गोल्ज्यू देवता को लगाया गया। जिसके भाद भव्य भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें